बंदियों के बीच सत्संग कराने पर विचार-विर्मश:जेल अधीक्षक ने संतोष महाराज का किया सम्मान, बंदियों के संस्कारों पर चर्चा

Oct 16, 2026 - 09:34
0
बंदियों के बीच सत्संग कराने पर विचार-विर्मश:जेल अधीक्षक ने संतोष महाराज का किया सम्मान, बंदियों के संस्कारों पर चर्चा
इटावा में जेल अधीक्षक ने योगीराज संतोष महाराज से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों के बीच सत्संग और संस्कारपरक प्रवचन आयोजित कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जेल अधीक्षक ने कहा कि सत्संग और सकारात्मक विचारों के माध्यम से बंदियों को नैतिक मूल्यों, सदाचार और अच्छे संस्कारों की ओर प्रेरित किया जा सकता है। योगीराज संतोष महाराज ने भी बंदियों के मानसिक एवं नैतिक उत्थान के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रमों के महत्व पर अपने विचार रखे। मुलाकात के दौरान बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस पहल का उद्देश्य बंदियों में सदाचार और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User