बनमई में लगा मां भगवती पण्डाल:शारदीय नवरात्रि पर बनमई में सजा मां का दरबार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Oct 20, 2026 - 08:55
0
बनमई में लगा मां भगवती पण्डाल:शारदीय नवरात्रि पर बनमई में सजा मां का दरबार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सुल्तानपुर में जयसिंहपुर क्षेत्र के बनमई गांव में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां भगवती का भव्य पंडाल सजाया गया है। सोमवार शाम गांव के पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह उर्फ अजय सिंह ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। मां भगवती की प्रतिमा के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व प्रधान ने बताया कि मां भगवती की कृपा से हर वर्ष गांव की हरिजन बस्ती में भक्तों की ओर से भव्य पंडाल सजाया जाता है। इससे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहता है। आयोजन में प्रशांत सिंह, देवी प्रसाद दूबे, सचिन सिंह, परशुराम, सोमई और अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User