बरेली में सजी डांडिया नाइट:मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ, पारंपरिक गीतों पर झूमे प्रतिभागी

Oct 18, 2026 - 11:31
0
बरेली में सजी डांडिया नाइट:मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ, पारंपरिक गीतों पर झूमे प्रतिभागी
बरेली के स्पर्श लॉन में नवरात्र के अवसर पर भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को जोड़ने और परंपराओं को प्रोत्साहित करने का अवसर देते हैं। सांस्कृतिक डांडिया रास कार्यक्रम का संचालन एंकर पूजा चौहान और डीजे सुरजीत ने किया। डांडिया प्रेमियों ने गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, सदस्य रामकिशोर, रश्मि अग्रवाल, मोनिका राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User