बरेली में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज:भारी बारिश और जलभराव के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

Sep 28, 2026 - 06:08
0
बरेली में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज:भारी बारिश और जलभराव के चलते डीएम ने जारी किया आदेश
बरेली में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सोमवार 28 सितंबर को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भारी बारिश और जलभराव के चलते एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों के साथ डिग्री कॉलेजों पर भी लागू होगा। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। इसमें सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्कूलों के साथ इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। कई इलाकों में जलभराव, आने-जाने में परेशानी बरेली में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई कॉलोनियों के साथ स्कूल परिसरों में भी पानी भर गया है। ऐसे में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। 26 सितंबर को भी बंद रहे थे स्कूल इससे पहले 26 सितंबर को भी भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। अब मौसम और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सोमवार 28 सितंबर को भी सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। डीएम ने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश के अनुसार सोमवार को अवकाश रखना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User