बरेली में स्वर्णकार समाज ने प्रियंक वर्मा का किया स्वागत:BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश प्रमुख शोध विभाग बनने पर जताई खुशी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रियंक वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रमुख शोध विभाग बनाए जाने पर बरेली के स्वर्णकार समाज में भारी उत्साह देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में स्वर्णकार समाज की ओर से एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका फूल-मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, जीएसटी में मिली राहत और प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। जीएसटी नियमों में नरमी और टैक्स राहत से व्यापारी वर्ग खुश
नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख शोध विभाग प्रियंक वर्मा ने बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान' के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा व्यापारियों के हित में कई अहम कदम उठाए गए हैं। विशेष रूप से जीएसटी को लेकर छोटी-मोटी त्रुटियों पर गिरफ्तारी की बाध्यता खत्म करने और टैक्स में राहत देने से व्यापारिक समुदाय में हर्षोल्लास का माहौल है। पिछड़े वर्ग को मिल रहा पूरा मान-सम्मान: अरविंद वर्मा
कार्यक्रम में मौजूद अरविंद वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछड़े वर्ग को संगठित करने के साथ-साथ समाज को उचित प्रतिनिधित्व और मान-सम्मान दे रहे हैं। प्रियंक वर्मा को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे स्वर्णकार समाज के लिए गर्व का विषय है। आगामी त्योहारों—दशहरा, धनतेरस और दीपावली—का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये पर्व सर्राफा कारोबारियों के लिए शुभ होते हैं और इस बार बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। व्यापारियों ने कहा- 'अब बिना डर के देर रात तक कर रहे कारोबार'
सर्राफा व्यापारी सुमित वर्मा ने जीएसटी व डिजिटल बिलिंग प्रक्रियाओं में मिली सहूलियतों के लिए सरकार का आभार जताया। वहीं, आलमगीरगंज स्थित बालाजी फर्म के संचालक उमेश वर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने बताया कि अब व्यापारी रात आठ-नौ बजे तक निडर होकर दुकानें खोलते हैं और लूटपाट या असुरक्षा का कोई भय नहीं रह गया है।
बैठक के अंत में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने प्रियंक वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरकार की व्यापार हितैषी नीतियों के प्रति विश्वास दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)