बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:कैसरगंज के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, चालक फरार

Oct 03, 2026 - 23:10
0
बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:कैसरगंज के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, चालक फरार
बहराइच में शनिवार शाम करीब 7 बजे कैसरगंज थाना क्षेत्र में बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हरिहरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। हरिहरपुर जा रहा था युवक मृतक की पहचान फखरपुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी रवि चौहान (पुत्र देशराज) के रूप में हुई है। रवि बाइक से हरिहरपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना हादसे की सूचना पर कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फरार बस चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User