बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत:कानपुर में भाग रहे ड्राइवर को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, पीटने के बाद पुलिस को सौंपा

Oct 19, 2026 - 19:04
0
बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत:कानपुर में भाग रहे ड्राइवर को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा, पीटने के बाद पुलिस को सौंपा
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में मंधना चौराहे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे, तभी दो नंबर की बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस को थाने में खड़ा करा दिया। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। काम से मंधना चौराहे गए थे प्रेमचंद्र मंधना निवासी प्रेमचंद्र मजदूरी करने वाले प्रदीप के पिता थे। परिवार में पत्नी तारावती, बेटियां अर्चना और मंजू तथा बेटे प्रदीप, विशाल और संदीप हैं। परिजनों के मुताबिक, प्रेमचंद्र पैर से दिव्यांग थे और शारीरिक परेशानी के चलते ज्यादातर घर पर ही रहते थे। प्रदीप ने बताया कि रविवार को उनके पिता किसी काम से मंधना चौराहे गए थे। वहां से लौटते समय वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भागने लगा। यह देखकर स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बुजुर्ग की मौत से नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बस को सड़क से हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User