बस्ती में 325 से ज्यादा ग्राम चौकीदारों का सम्मान:मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण, पुलिस-जनता की अहम कड़ी बताया

Oct 13, 2026 - 17:40
0
बस्ती में 325 से ज्यादा ग्राम चौकीदारों का सम्मान:मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण, पुलिस-जनता की अहम कड़ी बताया
बस्ती में मंगलवार को 325 से ज्यादा ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन बस्ती में सुबह 11.30 बजे यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली में हुए कार्यक्रम का ऑनलाइन सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले ग्राम प्रहरियों के सम्मान के लिए था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने चौकीदारों को पुलिस और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका तारीफ के काबिल है। स्थानीय सुरक्षा में मदद करते हैं पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्राम चौकीदारों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने काम करने की अपील की। ग्राम चौकीदार गांवों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हैं और स्थानीय सुरक्षा में मदद करते हैं। कार्यक्रम में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मान पाकर ग्राम चौकीदार खुश दिखे और उन्होंने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User