बस्ती में 92 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला:तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक और 16 मुख्य आरक्षी शामिल
बस्ती में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने 92 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला है। इनमें तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षी शामिल हैं। दो उपनिरीक्षकों को दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण कार्यमुक्त भी किया गया है। लंबे समय से थानों और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। एसपी ने बताया कि यह बदलाव शांति और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक विनय पाठक और दीनानाथ को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस लाइंस से रुधौली में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। ट्रांसफर रद्द कर दिया गया उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह का अपराध शाखा से साइबर थाने में हुआ पहले का ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है। दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी जयशंकर पांडेय को पुलिस लाइंस भेजा गया है। दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के कारण घघौआ चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्यागी और मड़वानगर चौकी प्रभारी अनस अख्तर को कार्यमुक्त किया गया है। सिविल लाइंस चौकी का प्रभार जेल गेट चौकी प्रभारी अजय यादव को अब घघौआ चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बलिराम गौड़ को जेल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी रतीश चंचल को सिविल लाइंस चौकी का प्रभार दिया गया है। वाल्टरगंज में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार को दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरि राय को मड़वानगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक संदीप यादव को गायघाट और राकेश कुमार मिश्र को सिकंदरपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सोनहा थाने में तैनात उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह को पैकोलिया थाना भेजा गया है। इनके अलावा, 18 और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)