बुलंदशहर के मस्तराम घाट पर गंगा आरती:'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंजा परिसर, उमड़े श्रद्धालु
अनूपशहर के ऐतिहासिक मस्तराम घाट पर काशी (वाराणसी) की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। आस्था के इस विशेष आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ गंगा आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान 'हर-हर गंगे' के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट परिसर गूंज उठा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। अनूपशहर के मस्तराम घाट पर आयोजित इस गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को काशी के घाटों की याद दिला दी। पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न हुई इस आरती के दौरान गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। आरती के समय घाट का विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था, जहां दीपों की रोशनी और गंगा की लहरों ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण तैयार कर दिया था। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में दीप लेकर मां गंगा की आरती उतारी। इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, ब्लॉक प्रमुख (अनूपशहर) अतुल, जिला महामंत्री नीरज चौधरी, हेमंत लोधी, अभय गर्ग, राजकुमार जिंदल और नरेश तायल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, विष्णु बाबा, राजकुमार गोयल, अतुल राघव, अनुज चौहान, आशु गुप्ता, पराग गर्ग, विनीत कौशिक, राहुल वाल्मीकि, दीपांश गर्ग, मोहर सिंह, देवराज और रामपाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी गंगा आरती में मौजूद रहकर धर्मलाभ उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)