बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष:दो पड़ोसी गंभीर घायल, एक के हाथ तो दूसरे की नाक में फ्रैक्चर

Oct 12, 2026 - 07:19
0
बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष:दो पड़ोसी गंभीर घायल, एक के हाथ तो दूसरे की नाक में फ्रैक्चर
बुलंदशहर के नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते उनके परिजनों तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों के साथ टूट पड़े। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट के दौरान एक युवक के हाथ में और दूसरे की नाक में फ्रैक्चर आया है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​यह पूरी सनसनीखेज घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सीओ अनिल शाही ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User