बुलंदशहर में हत्या के बदले हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार:ताऊ के मौत का बदला लेने के लिए परिवार ने आरोपी को मार डाला था

Oct 13, 2026 - 08:04
0
बुलंदशहर में हत्या के बदले हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार:ताऊ के मौत का बदला लेने के लिए परिवार ने आरोपी को मार डाला था
बुलंदशहर के जहांगीरपुर में इमरान (36) की हत्या के मामले में पुलिस ने जान मोहम्मद और इदरीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जान मोहम्मद ने अपने ताऊ युसुफ की हत्या का बदला लेने के लिए परिवार के लोगों के साथ मिलकर इमरान की हत्या की थी। इमरान को 7 अक्टूबर की रात उस समय गोली मारी गई थी, जब वह अपने बीमार बच्चे की दवा लेकर घर लौट रहे थे। उनके भाई फरमान ने जान मोहम्मद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने जान मोहम्मद उर्फ जानू और इदरीश को चांचली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जान मोहम्मद ने बताया कि 2021 में उसके ताऊ युसुफ की हत्या हुई थी। इस मामले में इमरान भी शामिल था। इसी का बदला लेने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर इमरान की हत्या की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User