बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए

Oct 14, 2026 - 17:01
0
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए
बुलंदशहर में आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मिर्जापुर-शिकारपुर रोड स्थित जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां वेजिटेबल एडिबल फैट की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने मौके से 216 लीटर तैयार स्टॉक सीज कर दिया। साथ ही तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। तीन ब्रांडों के नमूने लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) की ओर से गठित विशेष जांच टीम ने प्रतिष्ठान पर जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, परिसर में 'इंटरएस्टरिफाइड वेजिटेबल एडिबल फैट' की पैकिंग की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में उत्पाद को वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से तैयार किए जाने की जानकारी मिली। इसकी गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन की जांच के लिए टीम ने कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के नमूने लिए। 216 लीटर स्टॉक किया सीज कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर तैयार वेजिटेबल एडिबल फैट और कुकिंग मीडियम का कुल 216 लीटर स्टॉक सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीज किए गए माल को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है। नमूनों को सील कर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि उत्पाद मानकों पर खरे नहीं उतरते या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान और संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User