बुलंदशहर में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने गला दबाने का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की
बुलंदशहर जहांगीराबाद के मोहल्ला पाठक में शनिवार रात करीब 10 बजे मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। उनके बेटे जुनैद ने आरोप लगाया कि पड़ोस के कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और सलीम का गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा परिजनों ने उन्हें नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया। बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में ही सलीम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरबार बैंड वाली गली (पाठक मौहल्ला ) में पुलिस पिकेट लगाई गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर मिल गई है और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सलीम की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)