बुलंदशहर में महिला बास्केटबॉल लीग होगी आयोजित:लोकेंदर बोले - बेटियों को खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा

Sep 29, 2026 - 20:42
0
बुलंदशहर में महिला बास्केटबॉल लीग होगी आयोजित:लोकेंदर बोले - बेटियों को खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा
बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश महिला बास्केटबॉल लीग का शुभारंभ बुधवार को अनूपशहर स्थित परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी के परिसर में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 3 बजे किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 60 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी खिलाड़ी भी शामिल हैं। लीग के दौरान खिलाड़ी बास्केटबॉल में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी निशा होंगी। परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष लोकेंदर ने कहा कि संस्था परिसर में प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है। इससे अनूपशहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने और प्रतिस्पर्धी खेल का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में ट्रिपल टैक शक्ति टीम, परदादा परदादी बेटियां, अलीगढ़ वीरांगना, रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स और शुभम स्मैशर्स टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के कोच क्रमश: सिद्धार्थ भारद्वाज, गजेंद्र, मनीष श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह और प्रशांत भारद्वाज हैं। आयोजकों के अनुसार, महिला बास्केटबॉल लीग से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User