बुलंदशहर में रामलीला का मंचन:हनुमान-सुग्रीव से मिले भगवान श्रीराम, माता की खोज में लंका पहुंचे बजरंगबली
बुलंदशहर में श्री रामलीला सभा (रजि.) बुलंदशहर के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कल हनुमान-सुग्रीव मिलन के बाद की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान ऋष्यमूक पर्वत पर श्री राम और सुग्रीव की मित्रता के बाद सुग्रीव के आह्वान पर बाली से भीषण युद्ध हुआ। श्री राम ने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया। इसके बाद सुग्रीव ने सीता जी की खोज के लिए चारों दिशाओं में वानर सेना भेजी। जामवंत जी द्वारा बल याद दिलाने पर हनुमान जी ने विशाल रूप धारण कर समुद्र लांघा। मार्ग में सुरसा, सिंहिका और मैनाक के प्रसंगों को पार कर हनुमान जी लंका की अशोक वाटिका में पहुंचे। वहां माता सीता को श्री राम की मुद्रिका दी और माता सीता से भावुक मिलन हुआ। माता की आज्ञा लेकर हनुमान जी ने वाटिका उजाड़ी और अक्षय कुमार का वध किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)