बुलंदशहर मीडिएशन सेंटर के बाहर हंगामा:समझौता करने पहुंचे दोनों पक्ष भिड़े, पति की बहन ने बुजुर्ग के दाढ़ी पकड़कर खींची
बुलंदशहर में पुलिस मध्यस्थता केंद्र (मीडिएशन सेंटर) के बाहर शुक्रवार को पति-पत्नी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के परिजन आपस में भिड़ गए। कहासुनी के दौरान पति की बहन ने पत्नी के बुजुर्ग पिता की दाढ़ी पकड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभालने की कोशिश की। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस मध्यस्थता केंद्र में एक दंपति के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए काउंसलिंग चल रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों के रिश्तेदार केंद्र के बाहर मौजूद थे। पति की बहन और पत्नी के पिता पास में बैठे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़कर हंगामा देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पति की बहन ने पत्नी के बुजुर्ग पिता की दाढ़ी पकड़ ली। इसके बाद मौके पर हंगामा होने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को रोकने और बुजुर्ग को छुड़ाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला काफी देर तक दाढ़ी पकड़े रही। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला के व्यवहार पर नाराजगी जताई। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)