छात्रा को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप:कानपुर देहात में नंगे पैर SP ऑफिस पहुंची छात्रा, बोली- अश्लील फोटो-वीडियो बनाए
कानपुर देहात में बीए की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया। आरोप है कि उसने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता आज सुबह 10 बले नंगे पैर एसपी ऑफिस पहुंची। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बरौर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव से अकबरपुर में कंप्यूटर कोचिंग जाने के लिए ई रिक्शा से निकली थी। रास्ते में मेडिकल कॉलेज के सामने गांव का ही आशीष शुक्ला उर्फ सोनू ने ई-रिक्शा के आगे अपनी कार लगा दी और मुझे कार में लिफ्ट देने की बात कही। आरोप है कि जैसे ही वो कार में बैठी तो उसने छात्रा से मोबाइल फोन मांगा और उसे बंद करके अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद उसे जबरन नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिला दी। छात्रा ने कोचिंग जाने और उसे छोड़ने की बात कही। आरोपी ने कोचिंग छूटने के समय उसे छोड़ने की बात कही। आरोप है कि नशीली कोल्डड्रिंक पीने के कारण वह अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी कार को अकबरपुर नहर किनारे सुनसान स्थान पर ले गया और कार के अंदर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने सीट बेल्ट से उसके हाथ बांध दिए और अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। फोटो डिलीट करने को कहा तो मारे थप्पड़ पीड़िता ने बताया- होश आने पर छात्रा ने आरोपी से फोटो और वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन उसने थप्पड़ मार दिये। आरोपी ने वीडियो वायरल करने, छात्रा को जिंदा जलाने और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर अकबरपुर पुल के नीचे छोड़कर चला गया। इसके बाद वो अपने घर पहुंची। घर वालों ने चुप कराकर शांत रहने को कहा छात्रा का आरोप है कि घर पहुंचकर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोपी के डर से परिवार ने उसे चुप रहने को कहा। पीड़िता के अनुसार, 10 अक्टूबर को उसने 1080 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी। थाने पहुंचने के बाद जब उसने अपनी मां को जानकारी देने के लिए फोन किया, तो माता-पिता उसे वापस घर ले गए। आरोप है कि इसके बाद दो दिनों तक उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया और न ही किसी से फोन पर बात करने दी गई। पीड़िता ने बताया घर वाले उससे शिकयत न करने का दबाव बना रहे थे। उनका कहना है वो बड़े लोग हैं। हम लोग उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। लेकिन हम घर वालों को बिना बताए शिकायत करने आए हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)