छात्रा सलोनी बनी एक दिन की थाना प्रभारी:सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति तहत परखी जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था

Oct 17, 2026 - 14:30
0
छात्रा सलोनी बनी एक दिन की थाना प्रभारी:सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति तहत परखी जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का नजारा शनिवार को रोज की भांति अलग दिखा। यहां पीएम श्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी और उत्साही छात्रा सलोनी कुमारी को प्रशासनिक जागरूकता के तहत एक दिन के लिए थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा गया। सलोनी ने प्लेटफार्म से लेकर जीआरपी थाने तक बारीकी से चीजों का जायजा लिया। जिम्मेदारी संभालते हुए कक्षा 11 की छात्रा सलोनी कुमारी ने अत्यधिक गौरवान्वित और प्रसन्नता महसूस की। उन्होंने बताया कि इस उच्च पद पर पहली बार बैठने के बाद उनके मन में किसी भी प्रकार का कोई डर या दबाव नहीं है, बल्कि यह उनके लिए गर्व का पल है। इस दौरान सलोनी ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति' अभियान पर अपने विचार रखे। इसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं, जिससे वे समाज में खुद को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User