छात्रा सुसाइड केस में पुलिस कराएगी पॉलीग्राफ टेस्ट:झांसी में 4 आरोपियों को क्लीनचिट नहीं दी, रेप करने वाला प्रेमी समेत 2 नाबालिग अरेस्ट

Sep 25, 2026 - 07:06
0
छात्रा सुसाइड केस में पुलिस कराएगी पॉलीग्राफ टेस्ट:झांसी में 4 आरोपियों को क्लीनचिट नहीं दी, रेप करने वाला प्रेमी समेत 2 नाबालिग अरेस्ट
झांसी में रेप के बाद BA छात्रा के सुसाइड करने के मामले में पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा के प्रेमी समेत 2 नाबालिग आरोपियों को डिटेन कर लिया। बाकी के 4 आरोपियों को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। उनकी भूमिका की जांच के लिए पुलिस अब साइंटिफिक तरीके से जांच को आगे बढ़ा रही है। सभी आरोपियों का इंटरनल मेडिकल कराया गया है। इसके अलावा घटनास्थल और पोस्टमार्टम के दौरान युवती के शव से सैंपल लिए गए थे। उन सभी को मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। छात्रा और 16 साल के किशोर की पहले से दोस्ती थी। 20 सितंबर को उसने प्रेमी को गांव के सामुदायिक केंद्र में बुलाया। वह 17 साल के दोस्त को बाहर निगरानी पर खड़ा करके कमरे के अंदर चला गया। जहां किशोर ने छात्रा से शरीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान गांव के 3 युवक आ गए। लोगों ने छात्रा को उनके साथ देख लिया। यह बात पूरी गांव में फैल गई। बदमानी होने पर छात्रा ने 21 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र का है। कंडोम को जांच के लिए भेजा पुलिस को घटनास्थल से एक यूज कंडोम मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा है। यहां पर कंडोम और आरोपी प्रेमी के डीएनए सैंपल की जांच होगी। छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, अभी तक की पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल में कोई अश्लील वीडियो नहीं मिला है। सभी के मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक भेजा जा रहा है। छात्रा की 6 महीने बाद होनी थी शादी 19 साल की छात्रा बीए में पढ़ रही थी। उसकी गांव के 16 साल के किशोर से प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले घरवालों ने छात्रा की शादी तय कर दी थी। लगभग 6 महीने बाद उसकी शादी होनी थी। प्रेमी ने पुलिस को बताया- मैंने 20 सितंबर की दोपहर लगभग 3 बजे अपने 17 साल के दोस्त को फ्री फायर गेम खेलने के लिए गांव के सामुदायिक केंद्र के पास बुलाया। हम दोनों मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इसी दौरान पीछे से छात्रा सामुदायिक केंद्र पर आ गई। मुझे बात के लिए कमरे में बुलाया। तब मैं दोस्त को बाहर छोड़कर कमरे में चला गया। मैंने फोन कर दोस्त से कहा कि बाहर निगरानी करो, अगर कोई आए तो फोन करके बता देना। छात्रा ने मुझसे बोली- ‘मेरी शादी तय हो चुकी है, लेकिन मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं।’ बातचीत होने के दौरान मैंने छात्रा से शरीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान गांव के 3 युवक आ गए। दोस्त के बताने पर छात्रा और किशोर कमरे के बाहर आ गए। लोगों ने छात्रा को उनके साथ देख लिया। यह बात गांव में फैल गई। बदमानी होने पर छात्रा ने 21 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। भाई ने 6 लोगों पर गैंगरेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को अरेस्ट कर लिया है। मां ने कहा था- बेटी बदनामी को बर्दाश्त नहीं कर पाई छात्रा के सुसाइड करने के बाद मां ने रोते हुए कहा था- दुश्मनों ने मेरी बेटी को खा लिया। उसे बदनाम कर रहे थे, यह मेरी बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसलिए उसने जहर खा लिया। वह मुझसे कह रही थी कि ये लोग मेरे बारे में झूठी बातें कह रहे हैं, तुम कुछ नहीं कह रही हो। मैंने उसे समझाया कि भैया को आने दो। हम पता करके सब संभाल लेंगे। लेकिन उसने सुसाइड कर लिया। कोई दोषी बच नहीं पाएंगा एसएसपी विकास कुमार ने बताया- इस केस में हम पूरी तरह से साइंटिफिक तरीके से जांच कर रहे हैं। ताकि कोई भी दोषी बच न पाए। जरूरत पड़ने पर पॉलीग्राफ टेस्ट तक कराएंगे। अभी किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी गई है। अभी हम लोग जांच कर रहे हैं, जिस-जिस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलते जाएंगे, हम उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User