चित्रकूट में बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत:भतीजे के साथ निमंत्रण पर जा रही थी, ब्रेकर पर उछलने से हुआ हादसा
चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में 60 साल की बुजुर्ग महिला सरोज उपाध्याय की मौत हो गई। वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बांदा जिले के कमासिन जोरवारपुर गांव के 24 वर्षीय राजा तिवारी अपनी मौसी सरोज उपाध्याय को पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव से चिल्लीमल सरधुवा गांव में रिश्तेदार के घर निमंत्रण पर ले जा रहे थे। सुरसेन मोड़ के पास सड़क पर ब्रेकर आने से बाइक उछल गई। बाइक उछलने से पीछे बैठीं सरोज उपाध्याय सड़क पर गिर गईं। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)