चित्रकूट में भजन संध्या आयोजित:माता रानी पंडाल में गूंजे जयकारे, कन्या पूजन संग भावविभोर हुए श्रद्धालु

Oct 19, 2026 - 12:35
0
चित्रकूट में भजन संध्या आयोजित:माता रानी पंडाल में गूंजे जयकारे, कन्या पूजन संग भावविभोर हुए श्रद्धालु
चित्रकूट में नवरात्र के अवसर पर परास घाटमपुर में माता रानी के पंडाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यास पंडित संदीप शुक्ल और पंडित अंशुल तिवारी ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पंडाल में मौजूद भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन रहे। इससे पहले सुबह कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया। नवरात्र के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User