चित्रकूट में सड़क नहीं,बच्चे पगडंडी से स्कूल जाने को मजबूर:ग्रामीण बोले- एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती, DM से की सड़क बनाने की मांग

Oct 06, 2026 - 13:48
0
चित्रकूट में सड़क नहीं,बच्चे पगडंडी से स्कूल जाने को मजबूर:ग्रामीण बोले- एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती, DM से की सड़क बनाने की मांग
चित्रकूट के ग्राम पंचायत रसिन के मजरा कोरिनपुरवा के ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग की है। मंगलवार दोपहर 12 बजे उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा। गांव में करीब 35 परिवार रहते हैं, जिनकी आबादी लगभग 120 है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को प्राथमिक विद्यालय कोरिनपुरवा से जोड़ने के लिए कोई सड़क नहीं है। लोगों को खेतों की पगडंडियों और कीचड़ भरे रास्तों से आना-जाना पड़ता है। बारिश में रास्ते की हालत और खराब हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। गांव में बीमार होने पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मुख्य मार्ग तक ले जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से 800 मीटर नहर की पटरी और 750 मीटर सामान्य रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर सुधेश, संदीय सिंह, उमेश कुमार, संतोष, दादूराम, रामकार, रामदेव, मालभन, विपुल पांडेय समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने 6 अक्टूबर 2026 को आवेदन देकर जल्द सड़क बनाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User