चकिया में 'किसान अधिकार यात्रा' 10 से:किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

Oct 06, 2026 - 08:23
0
चकिया में 'किसान अधिकार यात्रा' 10 से:किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की
पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 'किसान अधिकार यात्रा' को लेकर चंदौली के चकिया विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस यात्रा में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को क्षेत्र के सोता, बसनिया, उतरवत, धनावल, कमती, पचवनिया व सिरसिया सहित दर्जनों गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आयोजकों ने ग्रामीणों से संपर्क कर किसानों, युवाओं, छात्रों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की और उनसे यात्रा में शामिल होने की अपील की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज किसान अपनी उपज, कृषि लागत और रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं व उनके अधिकारों की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाकर उसे व्यापक स्तर पर उठाना है। क्षेत्र में यह जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User