चंदौली नियामताबाद की दलित बस्ती में सड़क-नाली टूटी:गंदा पानी सड़कों पर जमा, ग्रामीण परेशान; अधिकारियों का घेराव करेंगे

Oct 04, 2026 - 10:42
0
चंदौली नियामताबाद की दलित बस्ती में सड़क-नाली टूटी:गंदा पानी सड़कों पर जमा, ग्रामीण परेशान; अधिकारियों का घेराव करेंगे
चंदौली में नियामताबाद गांव की दलित बस्ती में सड़क और नाली की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर नाली के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। लोगों को इसी कीचड़ और गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। ग्रामीण राजेश कुमार, सनोज कुमार, आंचल देवी, उर्मिला सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई जगह जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और फिसलकर गिरने व हादसे का डर भी बना रहता है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, विकास से दूर रखने का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाली की समस्या को लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दलित बस्ती को विकास कार्यों से दूर रखा गया है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों से भी समस्या के समाधान की उम्मीद थी, लेकिन राहत नहीं मिली। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब अधिकारियों का घेराव करने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाली की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि जलभराव और गंदगी से निजात मिल सके। जल्द सड़क और पक्की नाली बनाने का दावा नियामताबाद ब्लॉक के एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने बताया कि गांव में विकास कार्य प्रस्तावित हैं। जल्द ही सड़क और पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य होने के बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User