चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई:बहराइच में नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग, लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर करने का आरोप
बहराइच में सोमवार दोपहर करीब एक बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने पुतले का सिर जला दिया, जबकि पुलिस ने पुतले का धड़ छीन लिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए वोटों में हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)