CMO कार्यालय में NHM कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना:मांगें न मानी तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में हड़ताल

Oct 09, 2026 - 18:35
0
CMO कार्यालय में NHM कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना:मांगें न मानी तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में हड़ताल
बरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारी 15 से 18 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं हुए हैं। वे नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। मनोज कुमार और अनुज मिश्रा की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें नियमितीकरण होने तक वेतन बढ़ाने और 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने की मांग की गई है। फैमिली फ्लोटर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ में नियोक्ता का हिस्सा, मकान किराया भत्ता और ग्रेच्युटी भी मांगी गई है। कर्मचारियों ने पद बनाने, ट्रांसफर नीति लागू करने और सेवाकाल में मौत होने पर आश्रित को नौकरी देने की भी मांग की है। उन्होंने नियमित भर्ती में 25 प्रतिशत कोटा देने की भी बात कही। मांगें पूरी न होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User