डांडिया महोत्सव बाय बजूका में थिरके युवा:दैनिक भास्कर ने प्लास्टिक नही विक्लप चुनें अभियान के तहत बांटे जूट बैग, लोगो ने ली सेल्फी

Oct 18, 2026 - 17:52
0
डांडिया महोत्सव बाय बजूका में थिरके युवा:दैनिक भास्कर ने प्लास्टिक नही विक्लप चुनें अभियान के तहत बांटे जूट बैग, लोगो ने ली सेल्फी
कानपुर में नवरात्र के अवसर पर डांडिया महोत्सव की धूम है। शनिवार रात फूलबाग में आयोजित ‘डांडिया महोत्सव बाय बजूका’ में 2 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। यहां युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने गीत-संगीत की धुन पर जमकर डांडिया खेला। कार्यक्रम में डांस के साथ सेल्फी का भी क्रेज देखने को मिला। इस दौरान दैनिक भास्कर एप की टीम ने लोगों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। टीम ने कार्यक्रम में आए लोगों को दैनिक भास्कर के जूट के थैले बांटे और बाजार में खरीदारी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करने की अपील की। देखिए 2 तस्वीरें… डांडिया सांग की धुन पर जमकर थिरके युवा फूलबाग में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में युवाओं और टीनएजर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक लोग गीत-संगीत की धुन पर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की भी अच्छी भागीदारी रही। युवाओं में डांडिया खेलने के साथ सेल्फी लेने का खासा उत्साह दिखा। दैनिक भास्कर की पहल को लोगों ने सराहा दैनिक भास्कर एप की टीम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया कि प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में बाजार से सामान खरीदते समय प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए। दैनिक भास्कर एप की ओर से ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजक बोले- अभियान से सभी को जुड़ने की जरूरत कार्यक्रम के आयोजक अविरल बाजपेई ने बताया कि डांडिया महोत्सव में 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर जिस तरह से ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान चला रहा है, उससे सभी लोगों को जुड़ने की जरूरत है। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। युवाओं ने कहा- अब कपड़े और जूट के थैले अपनाएंगे दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान कई लोगों ने इस पहल की सराहना की। युवाओं ने कहा कि वे अब बाजार में खरीदारी करने के लिए कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। लोगों ने माना कि प्लास्टिक का विकल्प अपनाने के लिए छोटी-छोटी पहल भी जरूरी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User