देवर ने महिला के पेट में चाकू मारकर की हत्या:चित्राहाट में शराब के नशे में गाली देने से रोकने पर पीछे से मारा, अस्पताल में गई जान
आगरा के चित्राहाट के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे देवर को मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने तैश में आकर महिला के पेट में पीछे से चाकू घोंप दिया। परिजनों इलाज के लिए इटावा जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला जानकारी के अनुसार, बलीपुरा गांव निवासी सत्यवीर के घर पर उसका रिश्ते का देवर संजय उर्फ संजू शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। सत्यवीर की पत्नी गीता (35) ने जब उसे ऐसा करने से मना किया और शांत रहने को कहा, तो संजय आपा खो बैठा। उसने अचानक पीछे से गीता के पेट में चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही गीता खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बिगड़ी हालत, मौत वारदात के बाद परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल गीता को इलाज के लिए इटावा ले गए। हालांकि, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। वहीं, इटावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर गीता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे-शिवानी (16), आशीष (13) और कन्हैया (9) को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस का कहना है कि पति सत्यवीर की शिकायत पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)