देवरिया में बस की टक्कर से किसान की मौत:घर के सामने हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज किया था रेफर
देवरिया में एकौना थाना क्षेत्र के सराव गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे बस की टक्कर से 88 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसा घर के सामने सड़क किनारे हुआ। गंभीर हालत में परिजन उन्हें रुद्रपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लघुशंका करते समय बस ने मारी टक्कर सराव गांव निवासी विक्रम यादव (88) खेती-किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद वह सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर के सामने सड़क किनारे लघुशंका करते समय एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रुद्रपुर से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर परिजन घायल विक्रम यादव को तत्काल रुद्रपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)