देवरिया में सामाजिक-राजनीतिक संगठनों की बैठक:बस स्टैंड, स्वास्थ्य, शिक्षा और रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा

Oct 17, 2026 - 18:49
0
देवरिया में सामाजिक-राजनीतिक संगठनों की बैठक:बस स्टैंड, स्वास्थ्य, शिक्षा और रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा
देवरिया के सलेमपुर में ‘बरहज की हुंकार’ के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय समानता दल के बरठा चौराहा स्थित कार्यालय में विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें बस स्टैंड, सब्जी मंडी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने बरहज में सरकारी बस स्टैंड और स्थायी सब्जी मंडी बनाने की मांग उठाई। सीपीआई किसान मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव विनोद सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पर जोर दिया। प्रदेश सचिव अनिल कुमार शर्मा ने दोहरीघाट तक रेल लाइन के विस्तार की मांग रखी। बैठक में अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। संचालन सुजीत कुमार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User