देवरिया में विकसित भारत प्रतियोगिता:छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Oct 06, 2026 - 18:13
0
देवरिया में विकसित भारत प्रतियोगिता:छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
देवरिया में पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत-2047’ विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला के माध्यम से छात्राओं ने विकसित भारत की अपनी कल्पना को रंगों में उकेरा। भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार रखे गए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिवानी वर्मा सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User