ढाबे के बाहर खड़े DCM में मिला चालक का शव:कानपुर में 16 घंटे से खड़ी थी गाड़ी, दरवाजा खुलवाने पर पता चला

Sep 29, 2026 - 23:41
0
ढाबे के बाहर खड़े DCM में मिला चालक का शव:कानपुर में 16 घंटे से खड़ी थी गाड़ी, दरवाजा खुलवाने पर पता चला
कानपुर में मंगलवार शाम करीब 8 बजे खड़े DCM में ड्राइवर का शव मिला। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी में रखे कागज से ड्राइवर की पहचान की। उसके बाद परिजनों को जानकारी दी है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित लव द ढाबा के पास का है। पंजाब से सुबह आया, गाड़ी के ही अंदर सो गया पंजाब के होशियारपुर जिले के अजोवल गांव निवासी जनक राज उम्र करीब (46) पुत्र किशन चंद्र DCM लेकर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पुरवामीर स्थित लव द ढाबा पहुंचा था। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह DCM के अंदर ही सो गया। इसके बाद वह करीब 16 घंटे तक बाहर नहीं निकला। ढाबा संचालक शुभम सिंह ने बताया कि काफी देर तक चालक के बाहर नहीं आने पर अनहोनी की आशंका हुई। मंगलवार शाम करीब सात बजे DCM का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर देखा तो चालक अपनी सीट पर मृत पड़ा था। यह देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। तत्काल घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने डीसीएम में रखे कागजात से शिनाख्त कर परिजनों को फोन से जानकारी दी। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि- प्रथमदृष्टया चालक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User