दहेज में नहीं मिली कार, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा:5 लाख कैश लिया, फिर भी नहीं माना; ढाई साल से अफेयर था
संभल में दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी। घर में निकाह की तैयारियां पूरी थीं और मेहमान दावत खा रहे थे। इसी बीच दूल्हे के बारात लेकर नहीं आने की सूचना मिली। आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने निकाह से इनकार कर दिया। पांच लाख कैश लेने के बाद भी नहीं माना। रविवार शाम 4 बजे बारात आनी थी। 20 मिनट पहले दुल्हन को बारात न आने की सूचना दी गई। परिवार ने करीब 3 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की थी। दान-दहेज समेत शादी की व्यवस्था पर करीब 15 लाख खर्च हो चुका था। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामला रायसत्ती थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… ढाई साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परियावली गांव का है। गांव निवासी रियासत की 20 साल की बेटी रिसालत का निकाह राहत अली (23) से तय हुआ था। राहत अली ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सिसौना गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले दोनों की मुलाकात दुल्हन की चचेरी बहन की शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। करीब डेढ़ साल बाद परिवारों को इसकी जानकारी हुई। शुरुआत में दोनों परिवारों ने रिश्ते पर रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उनकी रजामंदी से रिश्ता तय कर दिया गया। करीब 6 महीने पहले निकाह की तारीख तय हुई थी। निकाह की तैयारियां पूरी, बारात नहीं पहुंची दुल्हन पक्ष के मुताबिक, रविवार को निकाह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। करीब 3,000 मेहमानों के लिए खाना बनवाया गया था। परिवार का कहना है कि 1500 से अधिक लोग खाना खा चुके थे, तभी बारात नहीं आने की सूचना मिली। दुल्हन की मां शाहना ने आरोप लगाया कि दहेज में कार नहीं मिलने के कारण दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। उन्होंने कहा- निकाह की तैयारियों और दावत पर काफी खर्च किया गया था, लेकिन सारी व्यवस्था धरी रह गई। पांच लाख रुपए नकद देने का दावा दुल्हन के मौसेरे भाई फईम ने बताया- दोनों में ढाई साल से अफेयर था। सबकी सहमति से रिश्ता हुआ था। दान-दहेज में 5 लाख 786 रुपए कैश समेत गृहस्थी का सामान दिया गया। खाने की व्यवस्था पर भी करीब 4 लाख रुपए खर्च किए गए। फईम का आरोप है कि निकाह से पहले कार की मांग की जाने लगी। पुलिस करा रही दोनों पक्षों के बीच बातचीत रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया- लड़का पक्ष के संबंधित थाने की पुलिस और परिवार के लोगों के बीच बातचीत कराई जा रही है। उनके मुताबिक, लड़का पक्ष की ओर से बताया गया है कि राहत अली अहमदाबाद में काम करता है। 2 दिन पहले दिल्ली तक आया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचा। लड़की की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत, मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)