ढक्का करमचंद में रामलीला का मंचन:युवाओं से श्रीराम के चरित्र और आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

Oct 15, 2026 - 21:07
0
ढक्का करमचंद में रामलीला का मंचन:युवाओं से श्रीराम के चरित्र और आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
बिजनौर के ग्राम ढक्का करमचंद में रामलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. रचना पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। डॉ. रचना पाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। उनकी लीलाओं से सामाजिक समरसता, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से प्रभु श्रीराम के चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User