डीडीयू में मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर छात्र नेता ने नमन, शोषितों के हक की उठाई आवाज
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर छात्र नेता उज्ज्वल यादव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उज्ज्वल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के कमजोर, पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने किसानों, नौजवानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाई। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में नेताजी के बताए रास्ते पर चलने और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)