डीएलएड बैक पेपर आज से शुरू:12-14 अक्टूबर तक 213 केंद्र पर होगी परीक्षा, कुल 74,500 प्रशिक्षु होंगे शामिल

Oct 12, 2026 - 07:51
0
डीएलएड बैक पेपर आज से शुरू:12-14 अक्टूबर तक 213 केंद्र पर होगी परीक्षा, कुल 74,500 प्रशिक्षु होंगे शामिल
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के द्वितीय सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार, यह परीक्षा 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राज्य भर के 213 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 74,500 प्रशिक्षु सम्मिलित होंगे। ​परीक्षा का पूरा कार्यक्रम ​12 अक्टूबर को परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में पेपर आयोजित किए जाएंगे। सुबह की पहली पाली में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक 'वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा' का प्रश्नपत्र होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक की पाली में 'प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास' विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं ​13 अक्टूबर को दूसरे दिन तीन पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक विज्ञान, सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित तथा दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा होगी। ​14 अक्टूबर को परीक्षा के अंतिम दिन भाषा से संबंधित दो विषयों की परीक्षा होगी। सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक हिंदी तथा 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय का इम्तिहान लिया जाएगा। ​परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय द्वारा सभी केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User