डीएम-एसएसपी ने शिकोहाबाद बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया:यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, सड़क पर बस खड़ी करने पर रोक

Oct 14, 2026 - 15:40
0
डीएम-एसएसपी ने शिकोहाबाद बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया:यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, सड़क पर बस खड़ी करने पर रोक
फिरोजाबाद में यात्रियों की सुरक्षा और रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बुधवार दोपहर 2 बजे डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांगहे ने शिकोहाबाद बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी बस चालक सड़क पर बस खड़ी करके यात्रियों को न तो उतारेगा और न ही बैठाएगा। यात्रियों को बस स्टैंड परिसर के अंदर ही उतारने और बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बसों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बस स्टैंड के अंदर से ही किया जाए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति न बने और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने चालक और परिचालकों के यात्रियों के प्रति व्यवहार को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि चालक-परिचालकों का मेडिकल परीक्षण कराया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में सुधार करने और निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, सड़क पर अनावश्यक बसों के ठहराव को रोकना और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User