डीएम ने विधवा महिला के बच्चों को दिया सहारा:हाथरस में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश
हाथरस में बुधवार दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी की डौली देवी ने अपनी परेशानी बताई। उनके पति रामपाल की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। डौली देवी का शरीर 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 और 8 साल है। परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों की परवरिश में आ रही दिक्कतों को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए। बच्चों को योजना से जोड़ने के निर्देश मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को दोनों बच्चों का मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पंजीकरण कराकर पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा डीएम ने संबंधित अधिकारियों से डौली देवी और उनके परिवार को पात्रता के आधार पर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों की जांच कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए और जरूरतमंद पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)