दिल की बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी:बांदा में 7 साल से करा रही थी इलाज, परिजनों ने बताया डिप्रेशन में थीं
बांदा के जमुनीपुर गांव में रविवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। रामप्यारी नाम की यह महिला पिछले सात साल से दिल की बीमारी से जूझ रही थी। उसका इलाज चल रहा था और एक बार ऑपरेशन भी हो चुका था। परिजनों के मुताबिक, बीमारी के कारण वह परेशान रहती थी। रविवार रात रामप्यारी घर में अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने छप्पर में लगी बल्ली के सहारे रस्सी से फंदा लगा लिया। रात करीब 11:30 बजे जब परिजन घर पहुंचे, तो रामप्यारी को फंदे पर लटका पाया। परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति मूलचंद यादव ने बताया कि रामप्यारी का दूसरा ऑपरेशन भी होना था। परिजनों के अनुसार, घर में कोई विवाद नहीं था। रामप्यारी अपनी बीमारी और इलाज को लेकर चिंतित रहती थी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)