दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू की:दिल्ली में कैंप; युवराज सिंह, अमित मिश्रा और चामिंडा वास ने घरेलू खिलाड़ियों का ट्रायल लिया
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली के एयरोसिटी में शॉर्ट कैंप और ट्रायल्स आयोजित किए। इसमें घरेलू खिलाड़ियों को मैच जैसे हालात में प्रदर्शन का मौका दिया गया। कैंप में युवराज सिंह और अमित मिश्रा ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास भी कैंप में शामिल हुए। उन्हें टीम का नया फास्ट-बॉलिंग कोच बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नए कोचिंग स्टाफ की तैयारी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव की तैयारी है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। युवराज सिंह को बैटिंग कोच बनाया जा सकता है। अमित मिश्रा स्पिन विभाग संभाल सकते हैं। वास और मिश्रा पहले ही दिल्ली में एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। वास के पास श्रीलंका की टीम और अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ कोचिंग का अनुभव है। अमित मिश्रा पहली बार IPL में कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। बेंगलुरु कैंप के खिलाड़ियों को भी मौका दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने बेंगलुरु की जस्ट क्रिकेट एकेडमी में भी कैंप लगाया था। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को दिल्ली के ट्रायल्स में दोबारा मौका मिला। फ्रेंचाइजी घरेलू खिलाड़ियों में से अच्छे खिलाड़ियों को चुनना चाहती है। टीम साल के अंत में होने वाली मिनी नीलामी से पहले अपने खिलाड़ियों की सूची मजबूत करना चाहती है। JSW संभालेगा 2027 और 2028 का संचालन दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर JSW और GMR के बीच हुए समझौते के तहत टीम का संचालन हर दो साल में बदलता है। IPL 2027 और 2028 के लिए क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी JSW के पास रहेगी। दिल्ली की टीम 2025 और 2026 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में नए कैंप और संभावित कोचिंग बदलाव के जरिए फ्रेंचाइजी अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)