दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात:BSF के जवान भी मौजूद, संदिग्ध वाहनों की हो रही चेकिंग
दिल्ली में कल होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली और नोएडा में पुलिस अलर्ट पर है। नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा और दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू हो गई है। चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षाबल बसों, टैक्सी और कारों पर खास नजर रख रहे हैं। वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ हो रही है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरसीसी बैरियर भी लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस रात 9 बजे बॉर्डर सील कर सकती है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। नोएडा में कई सामाजिक संगठनों, किसान यूनियन से जुड़े लोगों और कुछ पार्टियों के नेताओं ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट का आरोप लगाया है। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)