डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ आएंगे:सर्किट हाउस में अधिकारियो संग समीक्षा बैठक करेंगे, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को अलीगढ़ आएंगे। वह सुबह 11:10 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा नौरंगाबाद स्थित डीएवी इंटर कॉलेज जाएंगे। सुबह 11:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और ‘सेवा संकल्प अभियान माह’ के तहत आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा के नौरंगाबाद स्थित आवास और एमएलसी ऋषिपाल सिंह के सागवान सिटी स्थित आवास पर जाएंगे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात दोपहर 1:10 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:25 बजे सांसद सतीश गौतम के विद्यानगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 2:55 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह के बसंत विहार कॉलोनी स्थित आवास जाएंगे। डिप्टी सीएम दोपहर 3:30 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद 3:35 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)