DM ने मृतक होमगार्ड जवानों के परिजनों को 76 लाख:सड़क हादसों में जान गंवाने वाले जवानों की पत्नियों को 38-38 लाख की सहायता मिली

Oct 10, 2026 - 08:00
0
DM ने मृतक होमगार्ड जवानों के परिजनों को 76 लाख:सड़क हादसों में जान गंवाने वाले जवानों की पत्नियों को 38-38 लाख की सहायता मिली
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड जवानों के परिवारों को 76 लाख रुपये की बीमा सहायता मिली है। शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने दोनों मृतक जवानों की पत्नियों को 38-38 लाख रुपये के चेक सौंपे। यह सहायता होमगार्ड जवान श्याम मुरारी की पत्नी प्रियंका और राजकुमार बघेल की पत्नी गुड्डी देवी को दी गई। यह रकम दोनों परिवारों के लिए आर्थिक मदद साबित होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह सहायता एक्सिस बैंक में संचालित मानदेय खातों पर लागू व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दी गई है। इस योजना से दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता मिलती है। इस मौके पर एसडीएम अर्चना ओझा, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अशोक गुप्ता, जिला कमांडेंट होमगार्ड रमाकांत पाठक, प्लाटून कमांडर गिरीश कुमार और एक्सिस बैंक की भंसारिया शाखा के प्रबंधक भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User