दो महीने से पुल निर्माण बंद, परेशानी
फतेहपुर प्रखंड में कैराबनी से आंगुठिया जाने वाले मार्ग पर बन रहे पुल का निर्माण पिछले दो महीने से बंद है। पुल का मुख्य हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन गार्डवाल और पहुंच पथ का काम अधूरा रहने से कैराबनी, दुधानी, सरमुंडी और रांगामटिया समेत आसपास के गांवों के करीब पांच हजार लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विभाग के प्रति आक्रोश जताया और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि काफी प्रयास के बाद स्पेशल डिवीजन की ओर से पुल निर्माण शुरू कराया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और परेशानी से राहत मिलेगी। लेकिन गार्डवाल और पहुंच पथ का काम अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण पुल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दो महीने से निर्माण कार्य बंद रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)