दोस्तपुर में मिशन शक्ति अभियान:कस्तूरबा की छात्राओं को बताए अधिकार, जागरूकता रैली से दिया सुरक्षा संदेश
सुल्तानपुर के नगर पंचायत दोस्तपुर में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कादीपुर विनीत कुमार और क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने छात्राओं को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं। किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में बिना डरे पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। जागरूकता कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम के साथ छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं सामने रखने और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शुक्ला, मन्नू सेठ, शिवा पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर और नगर पंचायत लिपिक विपिन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)