दरोगा के घर से लाखों के जेवर और बंदूक चोरी:एटा में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
एटा में नगला भूरा गांव में मथुरा में तैनात एक दरोगा के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और एक सिंगल बैरल बंदूक ले गए। सुबह परिजनों ने घर के हालात देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर अवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जलेसर के सीईओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भी मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
दरोगा के बेटे अरविंद सिंह ने बताया कि चोर घर से 20 तोला सोना और उनके पिता की सिंगल बैरल बंदूक ले गए। यह बंदूक सब-इंस्पेक्टर सतेंद्र पुत्र रामचंद्र सिंह के नाम पर है, जो मथुरा के महावन थाने में तैनात हैं।जलेसर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। परिजनों ने अभी चोरी हुए सामान की लिस्ट नहीं दी है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)