दशहरा पर गांव से शहर 24 घंटे मिलेगी बिजली:दीपावली-छठ के लिए भी तैयारी; 5 डिस्कॉम में मेंटेनेंस शुरू
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दशहरा (20 अक्टूबर) पर गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। दीपावली और छठ पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर प्रदेश के पांचों डिस्काम में मेंटेनेंस के काम को तेज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और केस्को क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं। ट्रिपिंग रोकने के लिए लाइनों के संपर्क में आने वाली पेड़ों की शाखाओं की छंटाई कराई जा रही है। 22,540 मेगावाट मांग की मांग प्रदेश में बिजली की मांग 18 अक्टूबर को 22,540 मेगावाट थी। इससे पहले 17 अक्टूबर को 23,738 मेगावाट और 16 अक्टूबर को 23,372 मेगावाट की मांग पूरी की गई थी। सरकार का जोर त्योहारों के दौरान मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध कराने की है। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। रोस्टर से अधिक आपूर्ति पर भी नजर प्रदेश में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने के लिए कई क्षेत्रों में रोस्टर से अधिक बिजली देने का दावा किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान बिजली की मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभागीय टीमें स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की निगरानी करेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली मिलती रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)