दशहरे को लेकर बच्चों में उत्साह:कमला रेजीडेंसी में नन्हे-मुन्ने आज शाम छह बजे करेंगे रावण दहन
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार स्थित कमला रेजीडेंसी में छोटे बच्चों ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया है। छोटी कक्षाओं में पढ़ने वाले इन बच्चों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से पुतले को आकार दिया। बच्चों में दशहरा पर्व को लेकर खासा उत्साह है। मंगलवार शाम 6 बजे यहां रावण दहन किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए नन्हे-मुन्ने अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देंगे। बच्चों की इस पहल से सोसाइटी में त्योहार का उत्साह देखने को मिल रहा है। रावण दहन के साथ निवासी दशहरे का पर्व मनाएंगे और बच्चों की मेहनत की सराहना करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)