दुर्गा मंदिर से घंटा और दानपात्र चोरी:सेवरही के दुमही गांव में हुई घटना, पुजारी ने दी तहरीर; पुलिस जांच में जुटी

Oct 13, 2026 - 17:24
0
दुर्गा मंदिर से घंटा और दानपात्र चोरी:सेवरही के दुमही गांव में हुई घटना, पुजारी ने दी तहरीर; पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव में देवामन दुर्गा मंदिर से सोमवार रात चोरों ने घंटा और दानपात्र में रखी रकम चुरा ली। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। सूचना पर मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है । पुजारी नगीना दास ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे मंदिर की सफाई और पूजा के लिए पहुंचे, तो घंटा गायब मिला। दानपात्र में रखी धनराशि भी नहीं थी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मंदिर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आसपास चोरी गए सामान की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुजारी ने ग्रामीणों के साथ सेवरही थाने में तहरीर दी। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है। सेवरही थाने के एसआई राजेश यादव मौके पर पहुंचे और मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User